फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कामगार ने कमरे में लगाया फंदा, युवक ने खा लिया जहर

कामगार ने कमरे में लगाया फंदा, युवक ने खा लिया जहर

Mon, 18 Feb 2019 10:31 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
कामगार ने कमरे में लगाया फंदा, युवक ने खा लिया जहर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा इलाके में आत्महत्या के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। वहीं दूसरे मामले में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माजरा में रह रहे एक प्रवासी कामगार वीरेश पुत्र यादराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी कामगार वीरेश (23) पुत्र याद राम पिछले कुछ समय से स्थानीय औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। माजरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था। रविवार शाम युवक को यूपी से उसके परिजन फोन किया। लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद उसके साथी कामगार को परिजनों ने फोन किया। इसके बाद वह उसके कमरे में पहुंचा तो वीरेश फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना थाना माजरा और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पांवटा पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में माजरा निवासी अरविंद (31) पुत्र यमुना दास ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। हालत
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा गंभीर होने पर नाहन रेफर किया गया। लेकिन, परिजन युवक को उत्तराखंड के हर्बटपुर अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। माजरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। माजरा पुलिस टीम आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुट गई है।

उधर, एसएचओ माजरा मेहर सिंह चौहान ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed