फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया निवाला

तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया निवाला

Sun, 29 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया निवाला
नौहराधार (सिरमौर)। थनगा गांव में शनिवार देर रात को तेंदुए ने दस बकरियों को अपना निवाला बना लिया। तेेंदुए ने हमला देर रात को किया।
विज्ञापन

गुमान सिंह जब सुबह बकरियों के ओबरे में पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो 22 बकरियों में से 10 गायब थीं। एक बकरी जख्मी थी। जिस पर गुमान सिंह को तेंदुए के हमले का शक हुआ। वह बकरियों को ढूंढने के लिए निकल पड़े। दो किलोमीटर दूर मरी हुई बकरियां नजर आईं। उसने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को इस हमले के बाद सतर्कता बरतने की सलाह दी। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर, वन रक्षक नौहराधार राजेंद्र सिंह ने कहा कि तेंदुए ने 10 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। मरी हुई बकरियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पशु चिकित्सक अमित वर्मा ने कहा कि बकरियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि पीड़ित को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed