{"_id":"5acf96ea4f1c1be9328b4adb","slug":"31523554026-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब में 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा साहिब में 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में चुंगी नंबर-6 के समीप रहने वालेे एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटे ने घर पहुंचने पर पिता को फंदे से लटका पाया। फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक संजय दम तोड़ चुके थे। पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। एसएचओ पांवटा प्रमोद चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि व्यवसाय में घाटे के बाद से कुछ डिप्रेशन में रहने लगे थे।
वीरवार को पांवटा में चुंगी नंबर 6 के समीप रहने वाले संजय गुप्ता (46) घर में अकेले थे। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पत्नी ड्यूटी पर और दोनों बेटे घर से बाहर चले गए थे। इसके बाद संजय ने कमरे में फंदा लगा लिया। दोपहर को बेटा देहरादून कोचिंग से वापस लौटा तो पिता को फंदे से लटका देखा। बेटे ने पिता को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ डा. एसके राघव ने बताया कहा कि संजय गुप्ता की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। सूचना मिलने पर एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित घर पहुंचे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच टीम को पता चला है कि संजय गुप्ता ने किसी के साथ मिलकर मार्बल का व्यवसाय शुरू किया था। व्यवसाय में घाटे के बाद पिछले कुछ माह से वह अवसाद में रहने लगे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर टीम ने चुंगी नंबर-6 निवासी संजय गुप्ता का शव कब्जे में ले लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में व्यवसाय में घाटे के बाद तनाव में रहने का पता चला है।