फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नकदी से भरा पर्स उड़ाने वाला दबोचा, किया पुलिस के हवाले

नकदी से भरा पर्स उड़ाने वाला दबोचा, किया पुलिस के हवाले

Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नकदी से भरा पर्स उड़ाने वाला दबोचा, किया पुलिस के हवाले
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-10 में नकदी और ज्वेलरी से भरा पर्स उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। आंगन में बैठे मकान के मालिक को चूना लगाने के मामले में आरोपी को पड़ोसियों की सहायता से दबोच लिया गया है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।


पांवटा के देवीनगर निवासी दिलदार मोहम्मद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 जनवरी शुक्रवार को आंगन में बैठे हुए थे। उसी वक्त चुपके से आरोपी विनय पुत्र पप्पू कुमार घर में प्रवेश कर गया। घर की अलमारी में पर्स में रखी नकदी व ज्वेलरी उड़ा कर ले जा रहा था। भागते देख संदेह होने पर सहायता के लिए चिल्लाए। इसके बाद पड़ोसी नवाब व समोन ने पीछा कर आरोपी विनय को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। पांवटा निवासी आरोपी विनय पुत्र पप्पू के खिलाफ आईपीसी की धारा-454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed