फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसडीओ को ब्लैकमेल कर रहे फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

एसडीओ को ब्लैकमेल कर रहे फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ को ब्लैकमेल कर रहे फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कार्यरत बिजली बोर्ड के एसडीओ को ब्लैकमेल कर रहे फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। खुद को एक टीवी चैनल के पत्रकार बताकर तीन युवकों ने एसडीओ से दस लाख रुपये की डिमांड की। एसडीओ के साथ पांच लाख में सौदा तय हुआ, लेकिन बैंक के बाहर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। शुक्रवार को सभी अदालत में पेश किए गए, जहां से उन्हें 12 सितंबर तक की पुलिस रिमांड पर भेजा है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 419, 384, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पांच सितंबर को विपिन गुप्ता और उसका एक साथी कालाअंब में तैनात बिजली बोर्ड के एसडीओ के पास पहुंचे। उन्होंने बोडा फोन के टावर लगाने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने की बात कहकर इसकी औपचारिकताएं और एस्टीमेट मांगा। इसके बाद वह चले गए। आठ सितंबर को विपिन फिर उनके दफ्तर आया और अपने लैपटॉप से फोटो और रिकार्डिंग सुनाई। खुद को टीवी चैनल का रिपोर्टर बताने वाले युवक ने कहा कि उन्होंने उसका (एसडीओ) का स्टिंग ऑपरेशन किया है। एसडीओ को यह भी कहा गया कि यदि यह मामला यहीं पर रफा-दफा करना है, तो दस लाख रुपये दो।
विज्ञापन

एसडीओ ने कथित पत्रकार को दस लाख नहीं होने की बात कही तो पांच लाख में सौदा तय हुआ। गाड़ी में विपिन गुप्ता भी बैठ गया। इस दौरान एसडीओ की जेई से कोई बात नहीं करने दी गई। एसडीओ ने फोन पर अपनी पत्नी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आने को कहा। बैंक पहुंचने पर विपिन गुप्ता कार से बाहर उतर गया। नाहन आने से पहले कालाअंब से ही एक अन्य गाड़ी भी उनका पीछा कर रही थी जिसमें दो व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन बैंक पहुंचने पर तीन युवक बाहर पैसा आने का इंतजार करते रहे। भीतर मौका मिलते ही एसडीओ ने तमाम बात जेई को फोन पर बता दी। जेई ने पुलिस को कॉल की और मौके पर ही तीनों आरोपी दबोचे गए।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पहचान शमीम अहमद पुत्र इकबाल अहमद, सनुज पुत्र दुर्गा प्रसाद व नदीम शैफी पुत्र जहूर हुसैन के रूप में हुई है। तीनों देहरादून के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ----एसडीओ को ब्लैकमेल कर रहे फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
--स्टिंग ऑपरेशन करने का झांसा देकर ले रहे थे पांच लाख
खुद को रिपोर्टर बता मांगे दस-दस लाख, पांच में हुआ सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed