फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा के देवीनगर में घर क़े ताले तोड़ लाखों की चोरी

पांवटा के देवीनगर में घर क़े ताले तोड़ लाखों की चोरी

Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पांवटा के देवीनगर में घर क़े ताले तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के देवीनगर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान मालिक के साथ-साथ किरायेदार के घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषणों समेत नकदी, एलईडी व मोबाइल फोन आदि सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। इस मामले में चोरों के खिलाफ पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पांवटा के देवीनगर निवासी पंडित नागराज व किरायेदार अरुण कुमार मकान नंबर-164/4 ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार की रात को वह घर पर नहीं थे। मकान मालिक अपने काम से घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जबकि, किरायेदार अरुण पांवटा के एक उद्योग में अपनी नाइट ड्यूटी पर निकला हुआ था। पंडित नागराज ने शिकायत में कहा कि चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ कर करीब 1.90 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा। इसके बाद लाकर भी काट दिया। चोरों ने घर में रखी 10 हजार नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, छोटी मूर्तियां, पायल, चांदी के बने नाग-नागिन के जोड़े व अन्य कीमती अंगुठियों के करीब 80 हजार रुपये के नग चोरी कर लिए। किरायेदार अरुण कुमार ने शिकायत में बताया कि उसके कमरे से चोरों ने एलईडी, सोने की एक चैन, 15 हजार नकदी, मोबाइल व इंडेक्शन चूल्हे पर हाथ साथ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर पहुंचने पर किरायेदार को चोरी का पता चला। घर का सारा सामान तितर बितर पाए जाने पर मकान मालिक को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों ने पांवटा पुलिस थाने में चोरी कि लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी वारदात की जांच शुरू कर दी है। इसमें कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed