फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध टीडी लकड़ी कटान मामले में बीओ-वन रक्षक सस्पेंड

अवैध टीडी लकड़ी कटान मामले में बीओ-वन रक्षक सस्पेंड

Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
अवैध टीडी लकड़ी कटान मामले में बीओ-वन रक्षक सस्पेंड
अवैध कटान मामले में
विज्ञापन

बीओ, वनरक्षक सस्पेंड
डीएफओ पांवटा की जांच रिपोर्ट के बाद विभाग ने की कार्रवाई
जनमंच कार्यक्रम में लोगों ने उठाया था अवैध टीडी कटान का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन परिक्षेत्र की खारा-झारा क्षेत्र में अवैध टीडी कटान मामले में बीओ और वन रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बीते माह पांवटा के पुरुवाला में आयोजित जनमंच में स्थानीय ग्रामीणों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल के समक्ष मामला उठाया था। ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग रखी थी। डीएफओ पांवटा ने जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी। अब आरोपी बीओ व वन रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभाग की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पांवटा वन परिक्षेत्र की खारा ब्लॉक की झारा बीट में टीडी के नाम पर दर्जनों पेड़ों का काटने की मामला प्रकाश में आया था। इनमें ओवरसाइज व हरे पेड़ काटने की शिकायत विभाग से की गई थी। विभाग टीडी के लिए सूखे पेड़ों की लकड़ी ही देता है। इसमें ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से स्थानीय टीम पर भी कार्रवाई की मांग उठाई थी। गुलाबगढ़ गांव में टीडी के पेड़ चिंहित किए थे। टीडी के नाम पर इस लकड़ी को बेचने की आशंका भी जताई गई थी। ग्रामीणों ने पुरुवाला में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में आवाज उठाई। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल को पत्र सौंपा गया था। डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई थी। इसके बाद खारा ब्लॉक के बीओ व फारेस्ट गार्ड को सस्पेंड किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed