फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाया एटीएम कार्ड, फिर निकाले 50 हजार

नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाया एटीएम कार्ड, फिर निकाले 50 हजार

Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाया एटीएम कार्ड, फिर निकाले 50 हजार
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी को दो शातिरों ने युनशीला पदार्थ सुंघाकर एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद विभिन्न स्थानों में जाकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। 21 दिसंबर को हुई इस वारदात की पुलिस ने दो सप्ताह बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। दो महीने पहले भी इसी फैक्ट्री के कर्मचारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 50 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को साबू सिलिंडर नामक उद्योग में कार्यरत ऋषिकेश कुमार कालाअंब में एटीएम से पैसे निकालने गया था। अचानक से दो व्यक्ति पीछे से आए और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद उन्होंने उसका एटीएम चुरा लिए। शातिरों ने वहीं पर उसके एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। इसके बाद उसका और उसके भाई का एटीएम और मोबाइल भी ले गए। लगभग 11 बजे उन्होंनेे फिर से दस हजार और दोपहर करीब डेढ़ बजे जीएस फिलिंग स्टेशन के समीप दस हजार रुपये निकाले। शातिरों ने कैनरा बैंक के कालाअंब से भी 20 हजार रुपये एटीएम से निकाले। विभिन्न एटीएम में जाकर उसके खाते से 50 हजार रुपये की राशि निकाली गई। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ही मामला दर्ज हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में युवक स्वयं दो लोगों के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक बाइक को सही नहीं चला रहा था। जिसके बाद पुलिस ने रोककर अल्कोसेंसर से इसकी जांच की। लेकिन, अल्कोहल भी नहीं निकला। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि युवक को किसी चीज में नशीला पदार्थ दिया या सुंघाया गया था। जिसके बाद एटीएम चोरी कर उसके पैसे निकाले गए। एसएचओ कालाअंब संजय शर्मा ने बताया कि यह वारदात दो राज्यों की सीमा पर हुई है। कुछ इलाका हिमाचल का है तो कुछ हरियाणा का। लिहाजा, प्रारंभिक तौर पर जांच के बाद बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में दो लोग देखे जा रहे हैं। अब उनकी पहचान करनी बाकी है। जल्द ही शातिर दबोचे जाएंगे। डीएसपी बविता राणा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed