फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्टोर से अवैध शराब बरामद

स्टोर से अवैध शराब बरामद

Thu, 17 May 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
स्टोर से अवैध शराब बरामद
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति के स्टोर से देसी शराब की 12 बोतल बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस के एएसआई यशपाल सिंह, मुख्य आरक्षी खजान सिंह और आरक्षी मुकेश कुमार की टीम ने पुरूवाला के समीप कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमरगढ़ में एक व्यक्ति ने शराब बेचने का अवैध धंधा चला रखा है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर छोटा राम (37) पुत्र दाताराम के स्टोर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने एक पेटी से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। पुलिस टीम को आरोपी कोई लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed