{"_id":"5acf979b4f1c1bbb3d8b4cb4","slug":"21523554203-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 51 बोतलों समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की 51 बोतलों समेत एक गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस टीम ने अरुणाचल और हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से शराब की 51 बोतलें बरामद की र्गइं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
माजरा पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि धारटीधार के बाइला क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का धंधा जोरों पर है। कुछ दुकानों में भी अवैध शराब परोसी जा रही है। पुख्ता सूचना मिलने पर माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह, एचएचसी सेवा सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार व जसविंद्र सिंह की टीम ने संदिग्ध स्थलों पर नजर रखनी शुरू कर दी। सूचना पर करियाना दुकान संचालक धर्मपाल पुत्र बलबीर सिंह की तालाशी ली गई। दुकान से पुलिस टीम को अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी ब्रांड शराब की 5 बोतलें, हरियाणा ब्रांड की 24 बोतलें और देसी शराब की 22 बोतलें बरामद की गई। आरोपी को अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह ने मामले की पुष्टि की है।