फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपुल में लगा हाटी समुदाय का स्वागत बोर्ड क्षतिग्रस्त

गिरिपुल में लगा हाटी समुदाय का स्वागत बोर्ड क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
गिरिपुल में लगा हाटी समुदाय का स्वागत बोर्ड क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
गिरिपार के प्रवेश द्वार सतौन में हाटी समुदाय के स्वागत बोर्ड को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे क्षेत्र के बुद्घिजीवी लोगों में भारी रोष व्याप्त है। एक ओर जहां गिरिपार के लोग क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को जनजातीय दर्जा मिलना रास नहीं आ रहा है।
सतौन पंचायत के प्रधान रजनीश चौहान ने गिरिपार के प्रवेश द्वार गिरिपुल के समीप हाटी समुदाय का स्वागत बोर्ड कुछ ही दिन पहले लगवाया था लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने दो तीन दिन के भीतर ही इस बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया है। क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग में रोष है।
विज्ञापन

गिरिपार को जनजातीय दर्जे को लेकर केंद्र सरकार की एक टीम का दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं। लिहाजा, हाटी समुदाय बोर्ड आदि लगाने के कार्य में जुटा हुआ है। कई लोग अपने खर्च पर भी स्वागत बोर्ड लगा रहे हैं। पंचायत प्रधान रजनीश चौहान ने बताया कि सतौन गिरिपार क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। हाटी समुदाय का स्वागत बोर्ड गिरिपुल के समीप लगाया गया था। इसे कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है। इस बोर्ड को लगाने में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लगभग 10 हजार का खर्चा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed