कौन रच रहा है शान्ति भंग करने व आपसी सौहार्द बिगाडने की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब ( सिरमौर )। पांवटा उप मंडल क्षेत्र में खुराफाती शरारती तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने की सारी हदें पार कर दी है। पिछले एक वर्ष से जानबूझ कर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है जिससे प्रेम और आपसी भाईचारे से रहने वाले विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों में धार्मिक उन्माद बढ़ाया जा सके। पिछले दो माह के भीतर पांवटा में यह तीसरी वारदात है।
दो वर्षों में पिपलीवाला गांव में ही उकसाने वाली करीब आधा दर्जन वारदातें शरारती तत्व कर चुके हैं। विगत 7 अक्टूबर 2017 को पहले पिपलीवाला गांव के धार्मिक स्थल पर सुतली बम फोड़ कर दहशत फैलाने का प्रयास हुआ। अभी माजरा पुलिस टीम इन मामले की जांच पूरी नहीं कर सकी थी कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 7 नवंबर की रात फिर शरारती तत्वों ने इसी धार्मिक स्थल को निशाना बना दिया।
सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभागीय अधिकारियों से लोगों ने इस बात पर साफ शब्दों में नाराजगी भी जताई है। लोगों का कहना है कि सभी धर्मों के बीच क्षेत्र में बेहद आपसी भाई चारा है। पिपलीवाला मामलों में सुस्त जांच के चलते क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो गई। रविवार की मध्य रात्रि को अब साथ लगती पंचायत माजरा में सभी हदों को पार करते हुए, आगजनी और धार्मिक पुस्तकों को आग के हवाले करना, शरारती तत्वों की बढ़ती हिमाकत को दर्शाता है।
अब भी समय रहते जिला प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो माहौल बिगाड़ने के मकसद वाले शरारती तत्वों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से बार-बार ऐसी घटिया हरकत की जा रही है। ताजा वारदात ऐसे शरारती तत्वों के बढ़ते हौसलों की तरफ भी इशारा कर रहा है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। माजरा व मेलियों समेत आसपास के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। तीन दिनों के भीतर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-