फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरिपुरखोल में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

हरिपुरखोल में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरिपुरखोल में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तहत आने वाले हरिपुरखोल में एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सड़ी गली अवस्था में मिले नवजात के शव से मां की ममता तार-तार हो गई है।
बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मामला मंगलवार का है। जानकारी के अनुसार हरिपुरखोल में सड़क की सफाई व अन्य मरम्मत कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ा। इसके बाद कर्मचारी दुर्गंध वाले स्थान पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने देखा कि एक नवजात के शव से यह दुर्गंध आ रही है। लिहाजा, कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस महिला ने अपने नवजात को यहां पर गिराया। ऐसे में पुलिस के लिए यह पहेली सुलझाना बड़ी चुनौती है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पांवटा के डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि हरिपुरखोल के जंगल में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है। नवजात का शव आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed