फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   किडनेपरों ने व्यापारी से फोन करवाकर मांगी फिरौती

किडनेपरों ने व्यापारी से फोन करवाकर मांगी फिरौती

Sat, 04 May 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
किडनेपरों ने व्यापारी से फोन करवाकर मांगी फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा के लाडवा क्षेत्र से व्यापारी के अपहरण मामले के दोनों घायल आरोपियों का उपचार चल रहा है। जांच में जुटी लाडवा थाना पुलिस ने व्यापारी के बयान दर्ज कर लिए हैं। इससे पता चला है कि अपहरण के बाद आरोपी व्यापारी को पांवटा के किसी जंगल में ले गए। वहीं से व्यापारी के ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती के लिए कॉल करवाते रहे।

हरियाणा के लाडवा से दो आरोपियों ने एक व्यापारी का अपहरण किया था। शुरुआती जांच में व्यापारी से पूछताछ में लाडवा पुलिस को पता चला है कि लाडवा से व्यापारी का अपहरण हुआ था। यमुनानगर तक लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उसके परिजनों, आय और व्यापार से संबंधित गतिविधियों की उससे जानकारी ली। इसके बाद दोनों शातिर उसे पांवटा साहिब की तरफ लेकर आए। लाडवा पुलिस के अनुसार व्यापारी का कहना है कि अपहरणकर्ता पांवटा के किसी जंगल की तरफ लेकर गए और वहीं से उसके घर वालों को मोबाइल से कॉल करवाते रहे। आरोपियों के पास हथियार भी था। इससे वह बीच-बीच में डराते और धमकाते भी रहे। परिजनों से साढ़े पांच लाख की फिरौती की मांग रखी गई। परिजनों ने अपहरण और फिरौती के लिए कॉल की सूचना हरियाणा के लाडवा पुलिस को दे दी। हरियाणा पुलिस ने सूचना मिलने पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। उधर, मामले की जांच कर रहे लाडवा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि लाडवा निवासी व्यापारी के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। अपहरण और फिरौती मामले के दोनों आरोपियों का लाडवा स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। व्यापारी के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें पता चला है कि लाडवा से अपहरण के बाद पांवटा के किसी जंगल में ले गए। यहां धमका कर व्यापारी से उसके ही मोबाइल से फिरौती के लिए कॉल करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed