फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों के साथ महिला गिरफ्तार

नशीली दवाइयों के साथ महिला गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों के साथ महिला गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट क्षेत्र में एक महिला नशीले कैप्सूल समेत गिरफ्तार की गई है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी महिला से 146 कैप्सूल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सिरमौर जिले में नशे का कारोबार पैर पसार गया है। हालांकि, पुलिस समय-समय पर ऐसे लोगों को दबोच भी रही है। इसके बावजूद इस गोरखधंधे से जुड़े लोग बाज नहीं आ रहे। नशीली दवाइयों का कारोबार कर युवाओं को इसका आदी बना रहे हैं। इससे युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने को भी विवश हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में शिमला से पहुंची पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। टीम उप निरीक्षक जगजीत सिंह की अगुवाई में यहां पहुंची थी। टीम ने संदेह के आधार पर रामपुरघाट के रिहायशी मकान की तलाशी ली। आरोपी महिला रूखसाना के मकान की तलाशी के दौरान 146 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी महिला कोई रसीद, पर्ची या बिल नहीं दिखा सकी। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा-21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed