फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध लकड़ी बरामद, एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध लकड़ी बरामद, एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 19 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अवैध लकड़ी बरामद, एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, दूसरा फरार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने भंगानी रेंज क्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश किया है। अवैध रूप से लकड़ियों को एक आरा मशीन तक पहुंचाया जाना था। इस मामले में विभागीय टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। टीम ने एक ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि, दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। टीम ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को अवैध लकड़ी की सूचना मिली थी। वीरवार देर रात को नाका लगाया गया। इस दौरान लकड़ी से भरे दो ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ लिया गया। इन ट्रैक्टरों में चीड़ की लकड़ी व सोखता भी बरामद हुआ। अवैध रूप से ट्रैक्टरों के माध्यम से लकड़ी को आरा मशीन तक पहुंचाया जाना था। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग 78 हजार रुपये आंकी जा रही है। वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। जबकि, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि बरसात के मौसम में यमुना व गिरि नदी में बहकर आने वाली लकड़ी को कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इसको किसी स्थान पर एकत्र कर रख दिया जाता है। फिर चोरीछिपे इस लकड़ी को किसी आरा मशीन पर बेच देते हैं। भंगानी क्षेत्र वन विभागीय टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के भंगानी रेंज के अधिकारी तरसेम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध लकड़ी की तस्करी और वनों की सुरक्षा को लेकर विभाग की टीम अलर्ट है। शुक्रवार को अवैध लकड़ी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed