{"_id":"5b169ab44f1c1b53268b4576","slug":"201528208052-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर जट्टान में लाखों रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर जट्टान में लाखों रुपये के गहने चोरी
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के रामपुर जट्टान में शातिरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात के बाद महिला की शिकायत पर कालाअंब पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामपुर जट्टान की रामकुमारी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसके घर की अलमारी के लॉकर से किसी व्यक्ति ने सोने के दो हार, चार अंगुठियां, कानों के झुमकों पर हाथ साफ किया है। रामकुमारी ने बताया कि जब वह अपने घर की अलमारी से कपड़े निकाल रही थी तो अचानक उसकी नजर लॉकर पर पड़ी। लॉकर खुला पाया। इसके बाद पड़ताल करने पर पाया कि जेवरात का डब्बा ही अलमारी में नहीं है। महिला ने शिकायत में अपने पड़ोस के ही एक युवक पर चोरी को वारदात को अंजाम देने का भी आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले की पुष्टि एसएचओ संजय कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।