फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू में पेट्रोल पंप में लगी आग से अफरा-तफरी

ददाहू में पेट्रोल पंप में लगी आग से अफरा-तफरी

Sat, 27 Jan 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
ददाहू में पेट्रोल पंप में लगी आग से अफरा-तफरी
petrol pump
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
ददाहू के साथ सटे बडौल गांव स्थित पेट्रोल पंप में शनिवार देर शाम को अचानक आग भड़क गई जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग भयभीत होकर यहां-वहां भागते नजर आए। आग लगने के कारण एक बाइक बुरी तरह से जल गई। जबकि पेट्रोल डालने वाली मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए ददाहू के पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल भरने के बाद अचानक बाइक में आग लग गई। आग पेट्रोल पंप में लगी पेट्रोल भरने की मशीन ने भी पकड़ ली। वहां मौजूद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन वहां मौजूद लोगों की चतुराई से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंच गए। आग को काबू पाने में पेट्रोल पंप के प्रबंधक सहित साथ सटे दुकानदार प्रिंस गोयल, रवि ठाकुर, इंद्र प्रकाश गोयल व पंप कर्मी कमल ने भी अग्निशमन यंत्रों की सहायता ली। इसके चलते आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर मौके के दौरान 10 अग्निशमन यंत्र स्थापित थे जिनको आग बुझाने के लिए प्रयोग में लाया गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद आग पकड़ ली जिससे तेल डालने की मशीन भी उसकी चपेट में आ गई। लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से एक बाइक व मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। यदि आग पर काबू न पाया गया होता तो आसपास के घरों व दुकानों को भी भारी खतरा हो सकता था। एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि साक्ष्य जुटा कर जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed