{"_id":"5978d2514f1c1b1a238b465f","slug":"201501090385-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये के मोबाइल उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई लाख रुपये के मोबाइल उड़ा ले गए शातिर
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम किया। मोबाइल गैलरी में सेंध लगा कर चोर 2.58 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल समेत अन्य सामान उड़ा ले गए।
बुधवार को सुबह दुकान पहुंचने पर मोबाइल गैलरी के मालिक को चोरी की घटना का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पांवटा के सबसे भीड़भाड़ व व्यस्त बद्रीपुर चौक पर रात को चोरी की वारदात हुई। चौक के आसपास देर रात्रि तक नाका व पहरा रहता है। बावजूद इसके मंगलवार देर रात को सैनी मोबाइल शॉप में सेंध लगाने में चोर सफल रहे। चौक के समीप बिजली बोर्ड के गेट की तरफ से चोर दुकान के पिछली तरफ से प्रवेश हुए। पिछली दीवार पर एक से डेढ़ फुट सुराग कर दिया गया। इसके बाद चोर सैनी मोबाइल शॉप में दाखिल हुए और वहां रखे लाखों के मोबाइल व सामान पर हाथ साफ किया। दुकान संचालक बुधवार को दुकान खोलने पर हैरान रह गया।
विज्ञापन
दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। मोबाइल और अन्य सामान गायब था। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत कर दी गई।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी थी। बद्रीपुर चौक के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल शॉप से 2.58 लाख रुपये के मोबाइल व सामान चोरी हुआ है।
--ढाई लाख रुपये के मोबाइल उड़ा ले गए शातिर
--बद्रीपुर में मोबाइल गैलरी शॉप में चोरी की वारदात से हड़कंप
--दुकान की दीवार में सेंध मारकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू