फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महासू मंदिर में चोरी, हजारों के चढ़ावे पर हाथ साफ

महासू मंदिर में चोरी, हजारों के चढ़ावे पर हाथ साफ

Fri, 05 Apr 2019 10:26 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
महासू मंदिर में चोरी, हजारों के चढ़ावे पर हाथ साफ
Thief - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय शिलाई के महासू मंदिर में शातिरों ने मंदिर के चढ़ावे पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने मंदिर में रखे दो दानपात्रों को अपना निशाना बनाया। हालांकि, अभी चोरी की गई चढ़ावे की राशि का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। मंदिर कमेटी के मुताबिक मंदिर में रखे दानपात्र साल में सिर्फ एक ही बार खुलते हैं। ऐसे में अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि शातिर दानपात्रों से कितना पैसा चोरी कर ले उड़े लेकिन, कमेटी के अनुसार दानपात्र में हजारों की नकदी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महासू मंदिर में शातिरों ने बुधवार रात के समय वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और इसके बाद मंदिर में घुसकर सामने रखे दो दानपात्रों के ताले तोड़ दिए। मंदिर के पुजारी इंद्र सिंह ने बताया कि पूजा के लिए जब वह सुबह मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए पाए गए। मंदिर के भीतर भी पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। शातिरों ने मंदिर में रखे दो दानपात्रों के ताले तोड़कर हजार रुपयों का चढ़ावा चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर में रखे दानपात्र साल में महासू पंचमी के दिन ही खोले जाते हैं। फिलहाल, इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज नहीं करवाई गई है। इससे पहले मंदिर कमेटी की ग्रामीणों के साथ एक बैठक होगी। देवता की प्रजा बैठक में जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा। यदि पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाने की सर्वसम्मति बनती है तो शातिरों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासू देवता का यहां प्राचीन मंदिर है। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था मंदिर से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed