{"_id":"5c5f0ceabdec2208d27b1788","slug":"191549733098-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार बाजार में वीरवार रात को खराब मौसम का फायदा उठाकर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर करीब दो लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, व्यापार मंडल नौहराधार ने शनिवार को बैठक आयोजित कर चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
वीरवार रात को मौसम खराब होने का फायदा उठाकर चोरों ने हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले विजेंद्र सिंह ठाकुर की दुकान से 1.70 लाख व करिआना व्यापारी जयदत्त शर्मा की दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। चोरों ने शट्टर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मौसम खराब होने के कारण इलाके में इन दिनों बिजली गुल है। लिहाजा, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं आए। उधर, व्यापार मंडल ने पुलिस विभाग से मांग की है कि जल्द चोरों का पकड़ा जाए। शनिवार को बैठक आयोजित कर व्यापार मंडल ने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाजार में हाल ही में सीसीटीवी कैमरे व्यापार मंडल ने लगाए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो अतिरिक्त कैमरे एक सप्ताह के अंदर और लगाए जाएंगे। साथ ही नौहराधार में 6 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि एसपी सिरमौर को ज्ञापन दिया गया। इसमें नौहराधार बाजार में रात्रि गश्त की मांग की गई है। इसके साथ उपायुक्त सिरमौर को भी ज्ञापन के माध्यम से नौहराधार बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई है। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र सिंह, सचिव अशोक चौहान, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जयपाल चौहान, दलीप सिंह, चेतन चौहान आदि दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।