फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टौंस नदी में नहा रहे युवकों की बाइक ले उड़े शातिर

टौंस नदी में नहा रहे युवकों की बाइक ले उड़े शातिर

Thu, 17 May 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
टौंस नदी में नहा रहे युवकों की बाइक ले उड़े शातिर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड की सीमा से लगते पांवटा क्षेत्र के किल्लौड़ पुल के समीप खड़ी एक मोटरसाइकिल पर शातिरों ने हाथ साफ कर लिया। उत्तराखंड से दो युवक हिमाचल की सीमा पर पहुंचे थे। इस दौरान युवक बाइक को पुल के समीप खड़ा कर टौंस नदी में नहाने उतर गए। नहाने के बाद जब युवक वापस लौटे तो उन्हें मौके पर बाइक नहीं मिली। इसके बाद दोनों युवकों ने सिंगपुरा पुलिस चौकी में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के विकासनगर भट्ट रोड़ सरायगली वार्ड-1 निवासी बिलाल अहमद पुत्र जमशेर अहमद ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि वह और उसका दोस्त जावेद अख्तर अपनी एप्लाइड फार बाइक पर किल्लौड़ पहुंचे थे। बाइक पुल के समीप खड़ी कर वह टौंस नदी में नहाने उतर गए। वापस लौटने पर बाइक मौके पर नहीं थी। इधर-उधर तलाशने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो वे पुलिस के पास पहुंचे। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि बिलाल अहमद की शिकायत पर आईपीसी की धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed