{"_id":"5a86f19d4f1c1bb1208b9911","slug":"191518793117-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों और कोलवा में दो अवैध चूना खदानें बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटों और कोलवा में दो अवैध चूना खदानें बंद
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटों और कोलवा में अवैध चल रही दो चूना खदानें बंद
वन और खनन विभाग ने दोनों खदानों की सड़क को किया बंद
सारा संस्था की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत घाटों तथा कोलवा में चल रही दो अवैध चूना खदानों को बंद कर दिया गया। करीब 210 बीघा में चलने वाली इन चूना खदानों को बंद करने के लिए शुक्रवार को वन और खनन विभाग की टीम ने यहां दबिश दी।
उन्होंने इन खदानों को जा रही गैर कानूनी सड़क को गड्ढा खोदकर बंद कर दिया। गौरतलब हो कि खदानों को लेकर एक संस्था ने 27 जनवरी को उपायुक्त को लिखित शिकायत भेजी थी जिस पर सहायक उपायुक्त ने एसडीएम संगड़ाह तथा जिला खनन अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लिखित आदेशों में की गई कार्रवाई से सारा संस्था को भी अवगत करवाने की बात कही गई थी।
बता दें कि स्वयं सेवी संस्था सारा ने उपायुक्त को की गई शिकायत में क्षेत्र में 1117 बीघा जमीन पर चल रहे चूना खनन कार्य में से करीब 600 बीघा भूमि पर बिना सरकारी अनुमति के अवैध खनन जारी होने की बात कही थी। पत्र में संस्था ने अवैध खनन रोकने के लिए संगड़ाह में एक माइनिंग निरीक्षक नियुक्त करने, तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए तथा एक धर्मकांटा लगाने की बात की थी।
विज्ञापन
इस शिकायत के बाद शुक्रवार को विभाग ने 110 बीघा में चलने वाली कोलवा और 100 बीघा में चलने वाली घाटो खदान को सड़क पर गड्ढा खोदकर बंद कर दिया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी विभाग ने इन खदानों की सड़क को गड्ढा खोदकर बंद किया था लेकिन खनन माफिया व अवैध खनन करने वाले प्रभावशाली लोगों ने गड्ढा भरकर फिर से इसे चालू कर दिया था। सारा संस्था की माने तो इन दोनों खदानों में सात वर्षों से लीज समाप्त होने के बाद भी बिना लीज व सरकारी अनुमति के अवैध चूना खनन जारी है।
शुक्रवार को घाटों व कोलवा चूना खदानों की सड़क बंद करने पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार तथा खनन विभाग के निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि इन दोनों खदानों को जाने वाली सड़क को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यदि गैरकानूनी ढंग से सड़क को दोबारा चालू किया जाता है तो विभाग नियमानुसार एफआईआर दर्ज करेगा।
--योगेंद्र.. तन्हा