{"_id":"5a71d12d4f1c1ba3268b79c2","slug":"191517408557-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब की एक फैक्टरी से 3 लाख का गता चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाअंब की एक फैक्टरी से 3 लाख का गता चोरी
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब की एक फैक्टरी से 3 लाख का गत्ता चोरी
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामले का पर्दाफाश
कंपनी के चालक और डिस्पेचर पर लगे हैं चोरी के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक उद्योग में तीन लाख की कीमत का गत्ता चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कालाअंब में उद्योग के चालक और डिस्पेचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब में गत्ते के डिब्बे बनाने वाली रूबीकोन फैक्टरी के एचआर मैनेजर जितेंद्र शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले 6-7 माह से कंपनी में कार्यरत डिस्पेचर राजेंद्र सिंह और चालक सुरेश कुमार की मिलीभगत से कंपनी को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एचआर मैनेजर ने दोनों पर आरोप लगाया कि पिछले कई माह से दोनों कर्मी कंपनी से गत्ते के डिब्बों को गाड़ी में लोड कर बद्दी में कबाड़ी को बेचते आ रहे हैं। इस कार्य को गुपचुप ढंग से अंजाम दिया जाता रहा। इससे कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा है।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के मैनथापल-ओगली क्षेत्र में स्थित पैकेजिंग मैटेरियल बनाने वाली एक फर्म के एचआर मैनेजर ने आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी गाड़ी में गत्ते का पैकेजिंग मैटेरियल डिस्पेच करते समय कुछ ज्यादा माल डाल लेते थे और उसे कम रेट पर किसी अन्य व्यापारी या कबाड़ी को बेच देते थे। शेष माल को दोनों व्यक्ति निर्धारित पार्टी को डिलीवर कर देते थे। कंपनी प्रबंधकों को इसकी भनक तब लगी जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
उधर पुलिस थाना कालाअंब में भादंसं की धारा 381(34) के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
------------संजय गुप्ता, हितेश