{"_id":"597e19464f1c1be92d8b46a4","slug":"191501436230-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा चौकी के कीरतपुर से मारपीट का क्रास मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माजरा चौकी के कीरतपुर से मारपीट का क्रास मामला दर्ज
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा में महिलाओं ने अश्लील हरकतें व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। गांव में खेत से चंदन पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घर में घुस कर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। माजरा पुलिस टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
माजरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि 29 जुलाई को सुबह अपने खेत में गई थी। पता चला था कि जाहिद हुसैन व उसकी बीबी ने इसके खेत से 2 पेड़ चंदन के उखाड़ लिए हैं। महिला ने कहा कि जब इसने जाहिद हुसैन से पूछा तो उसने इसके साथ अश्लील हरकतें की। बाद में दोनों ने महिला व बेटे के साथ मारपीट व गाली गलोच की।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि इसके बाद अब्दुल शहिद, फुमिजा व अकबरी ने भी इनके साथ मारपीट व गाली-गलोच की है। पांवटा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-354बी, 323, 506 व 34 के अंतर्गत अश्लील हरकतें करने व मारपीट करने का मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस थाना पांवटा में शिकायत करवा दी है। एक महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-147,149, 452, 323, 354बी व 506 भादंसं के अंतर्गत घर में घुस कर मारपीट, धमकियां देने व छेड़छाड़ का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामला दर्ज होने की शिकायत की है। दोनों तरफ से क्रास मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--माजरा चौकी के कीरतपुर से मारपीट का क्रास मामला दर्ज
दोनों पक्षों का एक दूसरे पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप