फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो दुकानों के टूटे ताले, बैंक में भी सेंधमारी

दो दुकानों के टूटे ताले, बैंक में भी सेंधमारी

Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के टूटे ताले, बैंक में भी सेंधमारी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाना के अंतर्गत आने वाले ददाहू बाजार में मंगलवार रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए हजारों रुपये चुरा लिए। चोरों ने दो दुकानों में चोरी के साथ ही एक सहकारी बैंक में भी सेंधमारी की। हालांकि यहां से चोर एक कंप्यूटर चोरी करके ले गए। हैरत है कि यह वारदात पुलिस सहायता कक्ष से चंद मीटर की दूरी पर हुई लेकिन, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
इस वारदात में बिजली उपकरण का सामान बेचने वाले रामकुमार शर्मा व जयपाली ठाकुर की संयुक्त रूप से चलाई जा रही एक दुकान से चोर 13 हजार रुपये की नकदी व कंप्यूटर चुरा कर ले गए। जबकि उसके साथ ही दूसरी मंजिल पर स्थित द ज्योति सहकारी सभा के बैंक का ताला तोड़कर उसमें से कंप्यूटर को चुरा लिया गया। एक साथ दो दुकानों के ताले टूटने से ददाहू बाजार में खलबली मच गई। यह दोनों ही दुकानें ददाहू बाजार में पुलिस सहायता कक्ष से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

रेणुका थाने के कार्यवाहक एसएचओ रघुवीर सिंह ठाकुर ने दो दुकानों के ताले टूटने की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ददाहू बाजार में रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दो दुकानों के टूटे ताले, बैंक में भी सेंधमारी
--पुलिस सहायता कक्ष से चंद मीटर की दूरी पर चोरी
एक दुकान से दस तो दूसरी से तीन हजार रुपये चुराए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed