फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरियाणा सरकार का मार्का लगा चावल पांवटा में बरामद

हरियाणा सरकार का मार्का लगा चावल पांवटा में बरामद

Wed, 07 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार का मार्का लगा चावल पांवटा में बरामद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत गोंदपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के मकान में भंडारण कर रखा हरियाणा का सरकारी चावल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस टीम की अगुवाई खुद एसपी सौम्या साम्बशिवन ने की। पुलिस ने कुल 40 बोरी चावल बरामद किया है जिसमें हरियाणा सरकार का मार्का लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोंदपुर में स्थित एक मकान में छापेमारी की। घर के कमरे से लगभग 40 बोरी चावल बरामद हुए। चावल की बोरियों पर हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग का मार्का लगा हुआ है। पुलिस ने घर के मालिक इंद्रजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि उक्त व्यक्ति की किराना की दुकान भी है। इतने अधिक चावल का घर में भंडारण क्यों किया गया था। क्या जिस घर में चावल रखा था, वह इसके लिए अधिकृत है या नहीं। पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा। मौके पर पहुंची पांवटा सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की फूड इंस्पेक्टर मीना चौहान ने चावल के सैंपल भी लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, एसएचओ पांवटा मनीष चौहान सहित संजय, धर्म सिंह आदि पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घर के मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दुकानदार ने घर में भंडारण कर रखे थे 40 बोरी सरकारी चावल
--सिरमौर पुलिस की छापेमारी में खुले राज, केस दर्ज
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed