फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दिनदहाड़े चोरी करते धरा नशेड़ी

दिनदहाड़े चोरी करते धरा नशेड़ी

Fri, 08 Mar 2019 08:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े चोरी करते धरा नशेड़ी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-3 की अशोक विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी करने के इरादे से आए एक नशेड़ी युवक को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया है। पड़ोसियों को एक मकान में खिड़की उखाड़ने की आवाजें सुनाई दीं। मौके पर जाकर देखा तो, एक युवक खिड़की को उखाड़ने के प्रयास में जुटा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पूछताछ में पता चला है कि युवक पहले भी इसी तरह की वारदात में जेल की हवा खा चुका है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पांवटा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। शुरुआती पूछताछ व जांच में पता चला है कि आरोपी युवक नशेड़ी है। इससे पहले भी इस तरह की वारदात में जेल की हवा खा चुका है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा संजय कुमार ने कहा कि वार्ड-3 के लोगों की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। अशोक विहार निवासी लोगों की सक्रियता से नशेड़ी युवक को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed