{"_id":"5a8d81984f1c1b78028b5b4b","slug":"181519223192-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में जबरन घुसे युवक, महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में जबरन घुसे युवक, महिला से छेड़छाड़
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दो लोग आधी रात एक महिला के घर में घुस गए और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दो लोग कालाअंब में रह रही हरियाणा के अंबाला जिला की एक महिला के घर में जबरन घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि महिला कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत है। पिछले काफी सालों से महिला कालाअंब क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है।
महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात हरनेक सिंह व जनरैल सिंह निवासी अंबाला उसके कमरे में दाखिल हुए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। लिहाजा, कालाअंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
------------