{"_id":"5a689a774f1c1b8b268b63e4","slug":"181516804727-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में आग से अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में आग से अफरा-तफरी
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की इमारत में बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी। आग फैलने के डर से भवन के विभिन्न वार्डों के 78 मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। हालांकि, दो घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से लगभग चार लाख का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, प्रबंधन ने नुकसान का आकलन करने के लिए बिजली और लोक निर्माण विभाग की टीम गठित कर दी है।
मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रिकल पैनल में सुबह लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इसका धुआं भवन की चौथी मंजिल तक पहुंच गया। खिड़कियों और गैलरी में लगे तमाम शीशे तोड़ने पड़े। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने पूरा भवन खाली करवाया। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, टीबी वार्ड, गायनी वार्ड और चिल्ड्रन वार्ड के 78 मरीजों को दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया। जैसे-तैसे भागकर मरीजों और तीमारदारों ने अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि जहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ उस कमरे को एक तरह से स्टोर बनाया गया था। कई ज्वलनशील चीजें वहां रखी गई थीं। शॉर्ट सर्किट होने पर इन वस्तुओं ने आग में घी का काम किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दो दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जना सका। अस्पताल का अमला भी राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा रहा।
उधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग की वजह शॉट सर्किट था। मौसम खराब होने के दौरान बिजली चमकने के बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे पैनल में आग लग गई। फायर अफसर मेहर चंद ने बताया कि आग से करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।