फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिजली चुराते रंगे हाथ पकड़े 13 मामले

बिजली चुराते रंगे हाथ पकड़े 13 मामले

Wed, 10 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
बिजली चुराते रंगे हाथ पकड़े 13 मामले
electricity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
गिरिपार इलाके के कई गांवों में बिजली बोर्ड ने विद्युत चोरी के 13 मामले पकड़े। विद्युत बोर्ड शिलाई और शिमला से आए बोर्ड के उड़नदस्ते की सामूहिक कार्रवाई में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका। पिछले तीन दिन से यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी। 8 से 10 जनवरी तक बिजली बोर्ड व उड़नदस्ते की टीमों ने गिरिपार क्षेत्र में दस्तक दे रखी थी।

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने मिनल बाग, टिंबी, शिल्ला और मटियाना गांव में कार्रवाई कर रंगे हाथ बिजली चोरी के मामले पकड़े। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि उपभोक्ता डायरेक्ट लाइन से बिजली को चोरी कर इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से विभाग को कई गांवों से बिजली की आपूर्ति संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। कई गांवों के उपभोक्ता रोजाना बिजली कटों से त्रस्त थे तो कई जगह बिजली आपूर्ति में भी परेशानी सामने आ रही थी। यही नहीं कई स्थानों पर लगे बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए थे। लिहाजा विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई। बिजली संबंधी शिकायतों से निपटने के लिए बोर्ड के अधिकारियों ने जाल बिछाया और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली बोर्ड ने कार्रवाई के दौरान बिजली की मुख्य लाइन से कनेक्शन चोरी करने वाले ऐसे उपभोक्ताओं पर 1.50 लाख की राशि का जुर्माना किया है। अभी तक बोर्ड ने उपभोक्ताओं से एक लाख रुपये की राशि वसूल कर ली है। जबकि, 50 हजार रुपये के करीब राशि वसूली जानी बाकी है।

उधर, बिजली बोर्ड शिलाई के सहायक अभियंता एसएस शर्मा ने बताया कि विद्युत चोरी को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 13 मामले रंगे हाथों पकड़े गए हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस प्रकार के चोरी न करें। इससे विद्युत आपूर्ति में भी समस्या हो रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed