फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा थाना पुलिस टीम ने पर्स स्नैचर दो बाइकर्स दबोचे

पांवटा थाना पुलिस टीम ने पर्स स्नैचर दो बाइकर्स दबोचे

Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पांवटा थाना पुलिस टीम ने पर्स स्नैचर दो बाइकर्स दबोचे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आई हरियाणा की एक महिला से पर्स छीन कर फरार हुए बाइकर्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। महिला ने आरोपियों की बाइक का नंबर पढ़ लिया था। इसके बाद पांवटा थाने में लिखित शिकायत कर दी। स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई जिसके बाद पर्स स्नैचर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है।
पांवटा पुलिस थाना में हरियाणा के लाड़वा तजिंद्र कौर ने लिखित शिकायत की थी जिसमें कहा गया कि बीते कल पांवटा में पेपर देने पहुंची थी। जब एक सेंटर से पेपर देकर वापस लौट रही थीं, तो कैनाल रोड पर स्पैलेंडर स्वार दो युवक पहुंचे। उन्होंने तेज रफ्तारी से पर्स छीन लिया जिसमें महिला का मोबाइल व कुछ नकदी समेत सामान रखा था। महिला ने भागने वाले स्नैचरों की बाइक का नंबर पढ़ लिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-382 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बद्रीपुर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने दो लोगों को पकड़ा। बद्रीनगर क्षेत्र के निवासी आरोपियों शाकिब व कंचन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से 21 जून 2017 तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने पर आरोपियों को बुधवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों को अन्य स्नैचिंग व चोरियों के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed