फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   18 notic given for litring

गंदगी फैलाने पर 18 दुकानदारों को नोटिस

Sat, 11 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Sat, 11 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू बाजार में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गंदगी के खिलाफ पंचायत सख्त हो गई है। अभी पंचायत ने 12 सब्जी व 6 मीट विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। पंचायत ने गंदगी फैलाने वालों को दो हजार रुपये का जुर्माना अदा करने के भी फरमान दे दिए हैं। इन फरमानों से सब्जी व मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में पनप रही गंदगी से छुटकारा पाने के लिए ग्राम पंचायत ददाहू ने यह निर्णय लिया है।

ददाहू पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि सभी विक्रेता गली व सड़ी सब्जियों का उचित स्थान पर निष्पादन करने की बजाय खुली व सार्वजनिक जगहों पर फेंक रहे हैं। इसके चलते गंदगी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसी प्रकार मीट विक्रेता भी मुर्गे व बकरों आदि के मीट के अवशेषों को जलालपुल के समीप फेंक रहे हैं। इससे राहगीरों व पर्यटकों को भारी परेशानी के साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार पंचायत के इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उससे दो हजार रुपये के जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत ने ददाहू बाजार में सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed