फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जंगल में पेड़ से लटकी मिली विवाहिता

जंगल में पेड़ से लटकी मिली विवाहिता

Sat, 11 May 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटकी मिली विवाहिता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के समीप ढांका वाला इलाके में 21 वर्षीय विवाहित ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता को मकान के समीप ही जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित तंजपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह यहां अपने पति सुरेंद्र सिंह के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के ढांका वाला इलाके में 21 वर्षीय युवती रेखा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, गांव तंजपुरा, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात उसने घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को उसका पति कमरे में पहुंचा तो रेखा को कमरे में न पाकर आस-पड़ोस में ढूंढा। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसने और स्थानीय लोगों ने रेखा को तलाश करना शुरू किया तो रात करीब साढ़े दस बजे उसको जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल भेजा। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कालाअंब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी छानबीन की जा रही है। मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed