फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में इलेक्ट्रानिक्स की दो दुकानों में चोरी

राजगढ़ में इलेक्ट्रानिक्स की दो दुकानों में चोरी

Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में इलेक्ट्रानिक्स की दो दुकानों में चोरी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बाजार में मंगलवार रात को इलेक्ट्रानिक्स की दो दुकानों में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों दुकानों से चोर एलईडी, प्ले स्टेशन और मोबाइल समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने वीडियो व फोटोग्राफी भी कर ली है।
विज्ञापन

सिरमौर में लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार रात चोरों ने राजढ़ में दो दुकानों में चोरी की। दुकानदार जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। वहीं उनकी दुकान के साथ लगती दुकान का ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने जब अपनी दुकान में भीतर जाकर देखा तो दुकान से सात पावर बैंक, चार हेडफोन, सात आईपेड, तीन चार्जर, छह इयरफोन, तथा तीन पुराने मोबाइल गायब पाए गए। वहां रखे 500 रुपये भी चोर साथ लेकर गए। वहीं, साथ लगती शशिकला की दुकान से तीन एलईडी, दो थ्री इन वन प्ले स्टेशन, 12 पीएस-2 तथा 500 रुपये नकद चोरी हो गए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed