{"_id":"5c17be0bbdec22569f266cfd","slug":"171545059851-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और लाखों के आभूषण ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी और लाखों के आभूषण ले उड़े शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में शातिरों ने एक रिहायशी कॉलोनी में घर के ताले तोड़ नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात के बाद इलाके में दहशत की स्थिति बनी हुई है। पच्छाद पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शातिरों ने रविवार रात कॉलोनी के एक मकान में वारदात को अंजाम दिया। सराहां के टिक्कर चौक पर एक रिहायशी मकान से चोरों ने आभूषणों के साथ-साथ 40 हजार की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। इस मामले की जानकारी मकान मालिक सुरेश शर्मा ने पुलिस को दी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी बीरू अहमद ने मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश की। मकान मालिक सुरेश शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पोती के जन्मदिन पर परिवार सहित नाहन गए थे। जब सोमवार सुबह अपने घर सराहां वापस लौटे तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। तीन कमरों में अलमारी के लॉकर टूटे मिले। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि शातिरों ने उनकी पत्नी संतोष रानी के सोने के दो कड़े व सोने की चार चूड़ियां चुरा लीं। अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी भी शातिरों ने उड़ा ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने तीन अलग-अलग कमरों में अलमारियों के लॉकर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब दो लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी की है।
थाना प्रभारी बीरू अहमद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गया है। उन्होंने बताया कि शातिर दो सोने के कड़े ,चार सोने की चूड़ियां व चालीस हजार की नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने भादंसं की धारा 454, 457 व 380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।