{"_id":"5aca267d4f1c1bdd618b61b7","slug":"171523197565-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बरामद हुए चोरी किए गहने-नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में बरामद हुए चोरी किए गहने-नकदी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
अस्पताल राउंड स्थित एक मकान में हुई चोरी की वारदात में शामिल तीन युवकों की गिरफ्तारी हो गई है। शनिवार देर रात पुलिस ने पूछताछ को थाना में लाए गए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। रविवार को उनकी शिनाख्त परेड भी करवाई गई। आरोपियों की निशानदेही पर हरियाणा से चोरी की हुई कुछ और ज्वेलरी और नकदी भी पुलिस टीम ने बरामद की है।
48 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने इस मामले में हरियाणा राज्य के तीन शातिरों को दबोचा था। इनमें दो युवक चोरी की वारदात में संलिप्त पाए गए हैं, जबकि तीसरा यमुनानगर का ज्वेलर है जिसने चोरी किए हुए सोने के गहने खरीदे थे। पुलिस को अब चौथे आरोपी की तलाश है। पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात में दोनों युवकों के साथ एक और आरोपी शामिल था। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला और एक स्थानीय युवक भी पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस के अनुसार हरियाणा के बिलासपुर जिला निवासी कपिल गर्ग, साहिल और एक अन्य युवक ने चोरी को अंजाम दिया था। इलाके में कई दिनों तक रैकी करने के बाद दिनदिहाड़े चोरी की गई। इसके लिए एक स्कूटी का भी इस्तेमाल किया गया जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। चोरी की गई ज्वेलरी को हरियाणा के वीरेंद्र ज्वेलर ने खरीदी थी। यहां तक कि खरीदने के बाद उसने तमाम ज्वेलरी को पिघला भी दिया।
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में एसएचओ नाहन, एएसआई पदम देव, एएसआई राम लाल, हैड कांस्टेबल संदीप, साइबर सेल के अमरेंद्र ने दिनरात कार्य कर चोरी के मामले को ट्रेस करने में अहम भूमिका निभाई। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि छानबीन जारी है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। आरोपियों को आज हरियाणा ले जाया गया था, जहां पर कुछ नकदी और ज्वेलरी बरामद हुई है। आरोपियों के तार बड़े चोर गिरोह से जुड़े होने की संभावनाओं से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस महिला के नाम पर स्कूटी पंजीकृत है, उसे भी ट्रेस कर लिया गया है।