फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस ने चालान काटकर वसूला 7300 रुपये जुर्माना

पुलिस ने चालान काटकर वसूला 7300 रुपये जुर्माना

Fri, 16 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चालान काटकर वसूला 7300 रुपये जुर्माना
पुलिस ने चालान काटकर वसूला 7300 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

नाहन में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
बाइक पर पीछे बैठने वालों के भी हुए धड़ाधड़ चालान, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शहर में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने धड़ाधड़ चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस की कई टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में चालान काटने में जुटी रहीं। शाम तक पुलिस ने सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ बिना हेलमेट वालों के 52 चालान काटकर 7300 रुपये का जुर्माना वसूला। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। दिनभर शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस कर्मियों ने दबिश देकर चालान किए। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया।
शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के पीछे बिना हेलमेट बैठे सवारों के चालान काटने का अभियान भी शुरू किया। बिना हेलमेट के पीछे बैठने वाले सवारों के पुलिस ने 16 चालान काटे। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट वालों के 15 चालान किए। जबकि, बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों के 20 चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक पुलिस की इस कार्रवाई का पता चलते ही रास्ते से पीछे मुड़ गए। ज्यादातर उन बाइक सवारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही जिनकी बाइक पर पीछे बैठने वाले सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने ऐसे बाइक सवारों के 100 रुपये तक के चालान किए लेकिन भविष्य में हेलमेट पहने रखने के लिए जागरूक भी किया। बता दें कि नए यातायात नियमों के मुताबिक अब बाइक सवारों को हेलमेट पहनना जरूरी है। बाइक चलाने वाले के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी किया गया है। लिहाजा, पुलिस बाइक सवारों को जागरूक भी कर रही है ताकि यातायात नियमों का पालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि शहर में शुक्रवार को कई चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि बाइक चालक के पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट जरूरी किया गया है। पुलिस वाहन चालकों को इस बारे जागरूक भी कर रही है।
-------------हितेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed