फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जरा सी चूक होती तो फिर फरार हो जाता रिंप्पी

जरा सी चूक होती तो फिर फरार हो जाता रिंप्पी

Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जरा सी चूक होती तो फिर फरार हो जाता रिंप्पी

विज्ञापन
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खूंखार गैंगस्टर रिंप्पी। जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांवटा बैरियर में पुलिस जवान पर गोली दागने वालों में वह भी शामिल था। उसे पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था लेकिन सूझबूझ और चतुराई के साथ हिमाचल पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। जरा सी चूक हो जाती तो वह फिर फरार हो जाता। उसने कोशिश तो की भी लेकिन पुलिस के शिकंजे में आखिर वह फंस ही गया।
डीएसपी पांवटा टीम ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया। फायरिंग करने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए पूरा चक्रव्यूह रचा गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने खुद पूरी रणनीति तैयार की। पड़ोसी राज्य के मुखबीरों तक की सहायता ली गई। इसके माध्यम से पल पल की सूचना ली जाती रही। सोमवार को जरा सी भी टाइमिंग चूकती, तो बदमाश भाग निकलता।
विज्ञापन

फरीदकोट बस स्टेंड परिसर तक बदमाश पहुंच भी गया था लेकिन फरार होने से पहले ही डीएसपी पांवटा की टीम ने घेर कर दबोच लिया। मामले में पंजाब व हरियाणा राज्य पुलिस के साथ तालमेल बनाया गया। पंजाब पुलिस के मुखबीरों की सहायता ली गई। आरोपियों को दबोचने को रणनीति बनाई गई। पुलिस टीम में शामिल सदस्यों को एके-47 से लैस किया गया। शूट आउट मामले का आरोपी की फोटो साथ ले ली। टीम को पता चला कि बदमाश रात को चोरी छिपे अपने घर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रातों रात डीएसपी टीम सहित फरीदकोट पहुंच गए। स्थानीय खबरी का सहयोग लिया गया जिससे पता चला कि बदमाश घर पर है लेकिन बदमाश को भनक लग गई और वह वहां से निकल गया। पांवटा पुलिस ने घर पर दबिश दी। बदमाश घर पर नहीं मिला। डीएसपी ने पूरी रणनीति से दो टीमें बनाई। स्थानीय मुखबीर को साथ लेकर डीएसपी फरीदकोट बस स्टेंड पहुंच गए। इससे पहले की मनजीत उर्फ रिप्पी फरार होता। पांवटा पुलिस टीम ने घेर कर पीछे से दबोच लिया। बदमाश को गिरफ्तार कर पांवटा लेकर पहुंच गई है। आरोपी पर कई संगीन मामले पड़ोसी राज्य में भी दर्ज है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान का कहना है कि मनजीत को गिरफ्तार किया गया है। वह सिरसा फार्म हाउस में मारे गए गैंगस्टर बंटी का ही सगा भाई है। पंजाब में आईपीसी की धारा-307 समेत कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस ने सोमवार देर शाम फरीदकोट के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।

बाक्स...
आरोपी को 30 जून तक रिमांड : डीएसपी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। चर्चित पांवटा यमुनाघाट शूट आउट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनजीत उर्फ रिप्पी के तार भी पंजाब की एक गैंग से जुड़े हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 30 जून 2017 तक ज्यूडिशियल रिमांड मिला है। आरोपी की जेएमआईसी के समक्ष शिनाख्त करवाई जाएगी। शूट आउट मामले में घायल पुलिस जवान आरोपी की शिनाख्त करेगा।
--सूझबूझ और चतुराई से दबोचा खूंखार गैंगस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed