{"_id":"5babbe97867a557f6b0b9109","slug":"161537982103-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब के एक उद्योग पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाअंब के एक उद्योग पर मामला दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों का ईपीएफ जमा न करने पर उद्योग पर केस
कालाअंब का मामला, जांच-पड़ताल के बाद हुआ खुलासा
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत जोहड़ों क्षेत्र के एक उद्योग प्रबंधन पर कालाअंब थाना में ईपीएफ की रकम जमा नहीं करवाने पर मामला दर्ज हुआ है। ईपीएफ कार्यालय शिमला से आए अधिकारियों की ओर से की गई जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि कंपनी ने छह महीने से कर्मचारियों के वेतन से काटा गया ईपीएफ खाते में जमा ही नहीं किया। परिणामस्वरूप ईपीएफ विभाग ने पुलिस थाना कालाअंब में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 407 के तहत मामला दर्ज किया है।
नाहन में कई उद्योगों में कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। कालाअंब क्षेत्र के एक कारखाने में ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में ईपीएफ के अधिकारी ने कहा है कि पिछले छह महीने से कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की 12 प्रतिशत की राशि काट तो ली है लेकिन, उसे खाते में जमा नहीं करवाया। जबकि नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन से राशि की कटौती करने के 15 दिन के भीतर यह ईपीएफ खाते में जमा करवानी होती है। उद्योग प्रबंधन की ओर से मार्च से जून 2018 तक की कर्मचारियों का भविष्य निधि का पैसा केंद्रीय कार्यालय में जमा नहीं करवाया गया है। डीएसपी मुख्यालय बवीता राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 407 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि शिमला से आए ईपीएफ विभाग के अधिकारी ने इस मामले की कालाअंब थाना में शिकायत दी थी।