फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राशि दोगुनी करने के नाम पर हड़पे तीन करोड़

राशि दोगुनी करने के नाम पर हड़पे तीन करोड़

Fri, 13 Jul 2018 10:23 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
राशि दोगुनी करने के नाम पर हड़पे तीन करोड़
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक फाइनांस कंपनी ने करीब दो दर्जन लोगों को कथित तौर पर करीब तीन करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। राशि दोगुना करने का झांसा देकर फाइनांस कंपनी ने पहले लोगों से निवेश करवाया और अब पॉलिसी मैच्योर होने के बाद पैसे नहीं दे रही। कंपनी की ओर से निवेशकों को दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए हैं। इस संदर्भ में मोगीनंद निवासी शबनम ने कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोगीनंद निवासी शबनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि फाइनांस कंपनी ने करीब दो दर्जन लोगों के साथ अलग-अलग पॉलिसी के तहत धोखाधड़ी की है। कंपनी ने करीब तीन करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। बकौल शबनम इस कंपनी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्राहकों से पैसा निवेश करवाया और बदले में मैच्योरिटी डेट के चेक दिए गए लेकिन, पॉलिसी की मैच्योरिटी होने के बाद ग्राहकों ने जब चेक अपने खातों में जमा किए तो चेक बाउंस हो गए। इस संदर्भ में लोगों ने कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने चेक वापस करने की बात कहकर पैसे एनईएफटी से खातों में डालने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई पैसा उनके खातों में नहीं आया है। कंपनी से दोबारा संपर्क किया गया तो उन्होंने फिर चेक वापस करने की पेशकश की। कंपनी अब यह भी कह रही है कि उन्हें नए चेक जारी किए जाएंगे। डीएसपी हेडक्वॉर्टर बबीता राणा ने बताया कि फाइनांस कंपनी के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed