{"_id":"5aef10814f1c1bed778b6f05","slug":"161525616769-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गता उद्योग के दफ्तर में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गता उद्योग के दफ्तर में आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 06 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के समीप बांकाबाड़ा स्थित एक गत्ता उद्योग के कार्यालय में रविवार सुबह अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में लिया। आग से कार्यालय का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। जबकि लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति आग में जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा छह बजे स्वास्त्किा पैकेजिंग नामक गत्ता उद्योग के कार्यालय में आग लग गई। कंपनी के कर्मचारियों ने ऑफिस ब्लॉक से धुआं निकलते देख शोर मचाया और कालाअंब स्थित फायर ब्रिगेड चौकी को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कालाअंब अग्निशमन चौकी से फायर टेंडर तत्काल ही भेज दिया गया। साथ ही अग्निशमन केंद्र नाहन को भी सूचित करके एक फायर टेंडर मंगवाया गया। कंपनी के ऑफिस ब्लॉक में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी तथा लगभग चार घंटे बाद आग पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
नाहन फायर बिग्रेड स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर एसएल गौत्तम ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टेंडर रवाना कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि कंपनी के ऑफिस का सारा सामान कंप्यूटर, अलमारियां, फर्नीचर, लकड़ी के रैक, सेल-परचेज के दस्तावेज व अन्य रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। सब फायर ऑफिसर मेहर सिंह, फायरमैन राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जगत सिंह गृह रक्षक विक्रम राणा, वाहन चालक जोगिंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामेश्वर दत्त की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू काबू पाया। विभाग के अनुसार आग की घटना में लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग ने करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया।