{"_id":"5ac632ee4f1c1bc3618b5b09","slug":"161522938606-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ उड़ाई नगदी और ज्वेलरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ उड़ाई नगदी और ज्वेलरी
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में एक बार फिर से चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आदर्श और सूर्या कॉलोनी में घर के ताले तोड़ कर चोरों ने नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर लिया। दोनों मामलों में पांवटा पुलिस ने शातिरों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है।
पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड-3 आदर्श कॉलोनी में चोरों ने हजारों रुपये की नकदी के अलावा जेवर उड़ा लिए। पुलिस को सौंपी शिकायत में आदर्श कालोनी निवासी हरि सिंह ने बताया कि वह बीकानेर (राजस्थान) गए थे। पड़ोसियों को घर की देखभाल के लिए कहा गया था। पड़ोसी रेनू वालिया ने बताया कि तीन दिन पहले घर की सफाई करने वाली महिला से कार्य करवाया गया था। तीसरे दिन जब मकान में जाकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक को फोन पर दी। चोरों ने घर के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़ सारा सामान बिखेर दिया। हरि सिंह के घर से शातिर 13 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, नथनी, टाप्स के दो जोड़े, चांदीका गिलास और 20 चांदी के सिक्के उड़ा ले गए।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में वार्ड-5 की सूर्या कॉलोनी में भी शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दंत चिकित्सक नीरज गुप्ता के घर के ताले तोड़ दिए। नीरज कुमार पुरुवाला-सालवाला में क्लीनिक चलाते हैं। पत्नी न्यायालय में कार्यरत हैं। दोनों ही बुधवार सुबह काम पर चले गए। देर शाम लौटे तो घर के मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। भीतर जाकर देखा तो घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। शातिरों ने घर से लेपटॉप, एंडरायड मोबाइल फोन, 15 हजार की नगदी और बच्चों की गुलक से करीब 4 हजार रुपये की राशि पर हाथ साफ किया। इस मामले में नीरज ने चोरी की शिकायत पुलिस थाना पांवटा साहिब में की है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने चोरी के दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चोरी के मामलों में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।