फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 मोबाइल समेत 15 हजार की नकदी ले उड़े शातिर

15 मोबाइल समेत 15 हजार की नकदी ले उड़े शातिर

Thu, 15 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
15 मोबाइल समेत 15 हजार की नकदी ले उड़े शातिर
theft

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ उपमंडल के खैरी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से शातिरों ने मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बड़ू साहिब के साथ लगते खैरी में अज्ञात चोरों ने मोबाइल की एक दुकान पर सेंधमारी कर हजारों के मोबाइल समेत नकदी चोरी कर ली। मामला बुधवार की रात का है। सुबह जब मोबाइल विक्रेता दुकान पर आया तो शटर के ताले टूटे पाए। मैथली निवासी सूर्यकांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने खैरी में किराये पर दुकान ले रखी है। काफी समय बुधवार को वह करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन


वीरवार सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। शटर खोलने के बाद भीतर जाकर देखा तो मोबाइल समेत से नकदी भी गायब पाई गई। दुकान से 15 मोबाइल चोरी हुए हैं। इसमें आईटेल, लावा, फ्लाई और माइक्रोमैक्स के मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा 15,000 रुपये की नकदी भी कैश काउंटर से गायब पाई गई। सूर्यकांत नेे पुलिस को बताया कि मोबाइल की कीमत करीब साठ सत्तर हजार रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed