{"_id":"5a1ec5d54f1c1b97678bea6e","slug":"161511966165-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस को अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की मुख्य सरगना को दबोचने में सफलता हाथ लगी है। पिछले लंबे समय से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी लेकिन यूपी में स्थानीय सहयोग के अभाव में मुख्य आरोपी की धर पकड़ नहीं हो पा रही थी।
हाल ही में पुलिस की टीम ने आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस के पीओ सैल व साइबर सैल के एसआई युधवीर की अगुवाई में टीम ने मुख्य आरोपी पूजा को दबोचने में सफलता हाथ लगी है। हालांकि, पुलिस ने इससे पहले भी कई बार उत्तरप्रदेश में मुख्य आरोपी की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया था। आरोपी को गिरफ्तार करने में काफी मुश्किलें भी सामने आईं।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी की जमानत याचिका को खारिज किया था। साथ ही आरोपी न्यायालय में भी पेश नहीं हुआ। इसके बाद सिरमौर पुलिस ने उत्तरप्रदेश में आरोपी को दबोचने के लिए अपना छापामारी अभियान तेज कर दिया।
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि सिरमौर पुलिस हाई कोर्ट पहुंची। उच्च न्यायालय ने मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की काफी मशक्कत के बाद पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।
उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से आरोपी की धरपकड़ की जा रही थी। देहरादून में भी कई मामलों में आरोपी वांछित चल रही है। देहरादून के रुड़की में भी चोरी की एक वारदात में आरोपी शामिल थीं। लिहाजा, देहरादून पुलिस को भी मुख्य आरोपी की तलाश थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले नाहन में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी महिला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस को मुख्य आरोपी की भी तलाश थी। लिहाजा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।