फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सेब से लदा ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत, दो घायल

सेब से लदा ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत, दो घायल

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सेब से लदा ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई-रोनहाट सड़क मार्ग पर शिलाई से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रोनहाट से शिलाई की तरफ आ रहा सेब से लदा एक आयशर ट्रक नंबर एचआर 67बी-9598 सुबह 4 से 5 बजे के बीच नायल के समीप पहुंचते ही गहरी खाई में लुढ़क गया। इस सड़क हादसे में पानीपात के रहने वाले 30 वर्षीय रजत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सड़क हादसे के दौरान 108 एंबुलेंस के कर्मी घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे। शिलाई से रोनहाट जा रही 108 एंबुलेंस मौके पर अचानक ही पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों ने न केवल ग्रामीणों की मदद से खाई से घायलों को बाहर निकाला, बल्कि उनका प्राथमिक उपचार भी किया। एंबुलेंस के ईएमटी उदय व पायलट अमित ने आसपास के लोगों को मदद के लिए उठाया। सुबह का समय होने के कारण ग्रामीणों को भी हादसे की भनक नहीं लग पाई थी। लिहाजा, एंबुलेंस के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को हादसे की सूचना देकर मदद मांगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाले गए घायलों को मौके पर ही उपचार दिया गया। इस सड़क हादसे में रजत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 32 साल के भूपेंद्र व सुनील को खाई से निकाला गया। एंबुलेंस में उपचार के बाद घायलों को शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पांवटा साहिब रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक घटनास्थल पर पहुंचे दो 108 एंबुलेंस कर्मी गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों को निकालने का साहस नहीं जुटाते तो घायलों की जान भी जा सकती थी। मृतक पानीपत व घायल दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक रोहडू से सेब लादकर शिलाई की तरफ आ रहा था।

उधर, शिलाई पुलिस थाना प्रभारी दुलोराम ने बताया कि पुलिस हादसा स्थल पर छानबीन में जुटी है। उन्होंने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को उन्हें सौंपा जाएगा। घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
----सेब से लदा ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत, दो घायल
एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाई घायलों की जान
ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाले घायल, मौके पर उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed