फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पंखे से झूला दसवीं का छात्र, मौत

पंखे से झूला दसवीं का छात्र, मौत

Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पंखे से झूला दसवीं का छात्र, मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सराहां थाना के अंतर्गत आने वाली बजगा पंचायत के गागल किशोर गांव में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सूसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सौरभ गागल शिकोर स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। सौरभ के पिता धनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सौरभ ने घर के भीतर ही पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर जान दी है। मृतक ने पंखे की हुक में रस्सी लगाई थी। जिस समय छात्र ने यह कदम उठाया उस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। मृतक दसवीं कक्षा के छात्र सौरभ का पूरा परिवार अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त था।
विज्ञापन

सौरभ की माता ड्यूटी पर आंगनबाड़ी सेंटर चली गई थी। पिता धनवीर भी खेतों में कार्य करने निकल गए थे। छोटा भाई भी उस दौरान घर पर नहीं था। सुबह जब साढ़े नौ बजे पर सौरभ के पिता वापस घर आए तो उन्होंने अपने पुत्र को फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने अफरा-तफरी में सौरभ को नीचे उतारा। वह उसे तत्काल सिविल अस्पताल सराहां ले आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सोहन लाल ने बताया कि सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सौरभ ने यह कदम क्यों उठाया उसके कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच जी जाएगी।
--पंखे से झूला दसवीं का छात्र, मौत
--गागल-शिकोर में हादसा, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed