फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा पुलिस ने स्मैक समेत एक दबोचा

पांवटा पुलिस ने स्मैक समेत एक दबोचा

Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पांवटा पुलिस ने स्मैक समेत एक दबोचा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने स्मैक का अवैध धंधा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर उत्तराखंड सीमा के बैरियर पर पुलिस टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान चेकिंग में उत्तराखंड के नशा तस्कर को 6 ग्राम 119 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जो काफी समय से पांवटा व आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को अवैध नशे की सप्लाई करता आ रहा था।
पांवटा पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के क्षेत्र से नशे की खेप पहुंच रही है। इसके बाद एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया, एसआई सेवा सिंह, राम गोपाल व देवेंद्र सिंह की टीम ने उत्तराखंड की सीमा पर नाका लगा दिया। सुबह के समय यमुनाघाट नाके में पुलिस ने एक संदिग्ध आदमी को रोका। पुलिस को देख कर दूर से ही संदिग्ध आदमी कुछ घबरा सा गया। संदेह होने पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ढालीपुर निवासी आरोपी साकिब अली(37) पुत्र तासिन अली के पास से 6 ग्राम 110 मिलीग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी काफी अर्से से पांवटा के आसपास इलाकों में युवाओं को स्मैक की सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ढालीपुर निवासी आरोपी साकिब अली (37) को अदालत मे पेश किया जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस मुहिम जारी रहेगी जिससे अवैध नशे पर लगाम लगाई जा सके ।
--गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने यमुना बैरियर में लगाया था नाका
-आरोपी उत्तराखंड का निवासी क्षेत्र के
-युवाओं को स्मैक की करता रहा था सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed