{"_id":"5941737e4f1c1b612d8b4577","slug":"161497461630-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क धंसने से टिप्पर गिरा, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क धंसने से टिप्पर गिरा, एक व्यक्ति घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। सोलन-मीनस मार्ग पर खरोटी गांव के समीप एक टिप्पर के खेत में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नाहन रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ईंटों से लदा एक टिप्पर मंगलवार रात को हरिपुरधार से चाड़ना की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे खरोटी गांव के समीप सड़क धंसने के कारण टिप्पर के पिछले पहिए सड़क से बाहर निकल गए। इससे टिप्पर तीन पलटे के बाद एक खेत में जा गिरा। टिप्पर में सवार पुन्नरधार निवासी कपिल को सिर में चोटें आई हैं। उसे रात को नाहन रेफर किया गया है।
-------------
-------------