{"_id":"5d18ec1f8ebc3e3ccc2e4f51","slug":"15619143779-nahan-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"चडनाई में तेंदुए ने पांच बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चडनाई में तेंदुए ने पांच बकरियों को बनाया शिकार
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र नौहराधार के साथ लगते चडनाई गांव में एक तेंदुए ने पांच बकरियों को अपना शिकार बनाया है। क्षेत्र में तेंदुए के कारण खौफ का माहौल है।
जानकारी के अनुसार चडनाई निवासी गोपिंद्र शनिवार शाम को अपनी भेड़-बकरियों को गोशाला में बांधकर अपने घर चला गया। जब रविवार सुबह वह आया तो उसने देखा कि कई भेड़, बकरियां मरी हुई हैं। रात के समय खूंखार तेंदुआ छत्त फाड़कर भीतर घुसा और उसने भेड़, बकरियों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पांच बकरियों को मारा है।
इससे पूर्व भी तेंदुआ क्यारी गांव के देवंद्र व यशपाल की 17 बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। जबकि 15 जून को दीनराम की 15 बकरियों को भी अपना शिकार बनाया था। पीड़ित गोपिंद्र ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। सरकार और प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उधर, पशुपालन विभाग नौहराधार के चिकित्सक अमित वर्मा ने कहा कि तेंदुए ने पांच बकरियों को अपना निवाला बनाया है। उनका मेडिकल करके रिपोर्ट बनाकर वन विभाग को भेज दी गई है।
उधर, वन विभाग के वन रक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा स्थापित किया जाएगा।